सरकार ने जिलाधिकारी बदले, कुमाऊं कमिश्नर को मिली मुख्यमंत्री के सचिव पद की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

प्रदेश सरकार ने देर रात सात जिलाधिकारी के तबादले कर दिए। इसके साथ ही सचिवालय के अफसरों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। अड़तीस आईएएस अधिकारियों समेत कुल 45 अफसर इधर से उधर किए गए हैं। दीपक रावत को कुमाऊं कमिश्नर के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की एनओसी और मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए। इसके अनुसार, देहरादून के नए जिलाधिकारी सबिन बंसल होंगे। कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया गया है। साथ ही विनोद गिरि गोस्वामी को पिथौरागढ़, आलोक पांडे को अल्मोड़ा, संदीप तिवारी को चमोली और आशीष भट्टागाई बागेश्वर के डीएम होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

सरकार ने प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राजस्व, लालिरन रैना फैनई से अल्पसंख्यक कल्याण व अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम सचिव मीनाक्षी सुंदरम से सचिव सीएम व श्रम के साथ अध्यक्ष भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का दायित्व वापस लिया है। सचिव शैलेश बगौली से उच्च शिक्षा हटाकर रविनाथ रमन को यह जिम्मेदारी दी है। रमन आयुष एवं आयुष शिक्षा देखेंगे। सचिव पंकज पांडे श्रम और उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page