बेतालघाट में खुलेगा धान क्रय केंद्र, जिलाधिकारी ने कहा

ख़बर शेयर करें

विकासखंड बेतालघाट के ग्राम मल्लीसेठी, तल्लीसेठी एवं ओखलढूगां तथा अन्य ग्रामों मंे धान की पैदावार अत्यधिक होने एवं ग्रामीणों द्वारा धान खरीद क्रय केन्द्र खोले जाने का अनुरोध जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल से किया गया।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने काश्तकारों की समस्या को देखते हुये सम्भागीय खाद्य आयुक्त कुमाऊं मण्डल को विकास खण्ड बेतालघाट में धान क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा विकास खण्ड बेतालघाट में धान क्रय केन्द्र खुलने से काश्तकारों को जहां उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त होगा वही कृषकों को अन्यत्र धान की बिक्री हेतु नही जाना पडेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page