अफसर को विजलेंस ने 75 हजार लेते रंगेहाथों पकड़ा

ख़बर शेयर करें

विजिलेंस ने मंगलवार को जीएसटी के सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे को 75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दून के लक्ष्मी रोड स्थित राज्यकर कार्यालय से यह गिरफ्तारी की गई। आरोपी ने खुद ही फोन करके रेस्टोरेंट कारोबारी को अपने कार्यालय में बुलाया था। अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी-विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया था कि सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे उनके रेस्टोरेंट के बिलों की जीएसटी में गड़बड़ी बताकर परेशान कर रहे हैं। आरोपी अफसर ने बड़ी पैनाल्टी नहीं लगाने की एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी। इस बीच, शिकायतकर्ता और आरोपी अफसर के बीच 75 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। मंगलवार को पीड़ित पैसे लेकर आरोपी के लक्ष्मी रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। उनके पीछे विजिलेंस की टीम भी थी। जैसे ही आरोपी ने नगद पैसे लिए, विजिलेंस ने उनको रंगे हाथों पकड़ लिया। शशिकांत दुबे के घर से करीब सोने के 650 ग्राम के सिक्के और सोने के बार भी मिले।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page