व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ से करीब 70 किलोमीटर दूर अस्कोट के द्वालीसेरा में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बुधवार रात वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की बात कही।

पुलिस ने बताया, द्वालीसेरा निवासी भुवन प्रसाद बुधवार रात 42वर्षीय पत्नी गीता देवी के साथ गांव में ही एक युवक के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात करीब दो बजे वापस घर लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान गुस्से में आए भुवन ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी खुद अस्कोट की पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचा। मामला जानकारी में आने पर रात में ही अस्कोट थाने से एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के पिता गोपाल राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ केएस रावत ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली से कुछ दिन पहले घर लौटा है पति : मृतका गीता देवी आशा कार्यकर्ता थी। उसका हत्यारोपी पति भुवन लंबे समय से दिल्ली में निजी क्षेत्र में कार्यरत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह अवकाश पर घर आया था। दोनों के चार बच्चे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page