हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने को प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

नामिक में अंकित की हत्या से आक्रोशित अंबेडकर यूथ समिति में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से हत्या में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

रविवार को नगर में अंबेडकर यूथ समिति अध्यक्ष कैलाश चन्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने अंकित के न्याय दो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष चन्याल ने कहा कि बीते दिनों अपने दोस्त के साथ नामिक गए अंकित की बेरहमी से हत्या की गई है। ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। उन्होंने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मागं की है। कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और आरोपियों को फांसी की सजा नहीं दी गई तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page