सालों से सफाई में जुटे भवाली के पर्यावरण मित्र, लोगों ने की सराहना

ख़बर शेयर करें

सालों से सफाई में जुटे भवाली के पर्यावरण मित्र, लोगों ने की सराहना
भवाली। नगर में स्वच्छता की मिसाल पेश करते हुए पर्यावरण मित्र दीपक कुमार और गणेश कुमार बीते कई वर्षों से नैनीताल रोड क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि क्षेत्र साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पर्यावरण मित्र हर मौसम में बिना रुके अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहता है। उनके इस समर्पण को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
नगर के लोगों ने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों की बदौलत ही स्वच्छता अभियान को मजबूती मिल रही है और अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिल रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page