भवाली। नगर क्षेत्र में सरकारी पेयजल लाइनों में अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर अब जल संस्थान सख्त हो गया है। विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है और जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई इलाकों में लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसका मुख्य कारण कुछ लोगों द्वारा सरकारी पेयजल लाइनों में मोटर लगाकर जरूरत से अधिक पानी खींचना है, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित करेगा और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि पेयजल संकट को देखते हुए पानी का दुरुपयोग न करें और अवैध मोटर का इस्तेमाल तुरंत बंद करें। जल संस्थान की इस सख्ती से क्षेत्र में पानी की समान आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

