आलौकिक शक्ति का केन्द्र है कैंची धाम, राज्यपाल

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेनि ने कैंची धाम में बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है। यहां देश, विदेश से लाखो भक्त दर्शन करने आते हैं। कैंची धाम आकर एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने मंदिर समिति प्रबंधक विनोद जोशी से मंदिर के बारे में जानकारी ली। मंदिर में बुजुर्ग, बच्चों व श्रद्धालुओं से मिले।
राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु, प्रधान पंकज निगलटिया, भुवन तिवाडी आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा देवगुरु पर्वत पर विराजमान है देवगुरु बृहस्पति की तपोस्थली, श्रद्धालुओं की हर मनोकामना होती है पूर्ण
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page