जूनियर हाईस्कूल से लगी सरकारी जमीन पर बिल्डर ने रातों रात अवैध अतिक्रमण कर काट डाली सड़क

ख़बर शेयर करें

धारी क्षेत्र के सुनकिया में बिल्डर ने रातों – रातों 250 मीटर सड़क काट डाली, नही लगी ग्रामीणों को भनक।

ग्रामीणों का आरोप है सरकारी भूमि व वन पंचायत जो कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल सुनकिया- सरगाखेत को भवन निर्माण हेतु पूर्व में सन् 1987 को दी गई थी। जिसमें विद्यालय संचालित है जबकि शेष भूमि पर जंगल है।
जिस पर बिल्डर ने रातों – रातों बिना अनुमिति
250 मीटर सड़क काट डाली।
जिसमें वन सम्पदा का नुकसान पहुंचा है। जिसमें दर्जनों बाँज व खर्शु व देवदार पेड़ काट दिये गये हैं।

पूर्वी आगर पट्टी पटवारी निर्मल बोरा ने बताया
रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया सुनकिया तहसील धारी के ग्राम सुनकिया, तोक झण्डी धार से तोक भटेलिया तक सरकारी भूमि में अवैध अतिक्रमण कर सड़क निर्माण किया गया है। मामले में सरपंच कज मिली भगत से सुनकिया में बाहरी बिल्डर ने जमीन पर सड़क बना डाली इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी अनुसार सड़क निर्माण सम्भवतः शनिवार रात को किया गया है।
राजस्व टीम द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए नजदीकी कॉटेजों के सीसीटी फुटेज खंगाले गये तो पाया गया
शनिवार की रात में लगभग रात 11से 3 बजे के बीच बिना नम्बर की जेसीबी मशीन गतिविधि करते सीसीटीवी देखी गई है।

पट्टी पटवारी ने बताया अज्ञात व्यक्ति ने बाहरी बिल्डर को लाभ पहुँचाने के इरादे से सरकारी भूमि में लगभग 250 मीटर अवैध सड़क बिना अनुमति के काट दी गई है।
राजस्व विभाग द्वारा सम्बंधित मामले की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी धारी को सौंपी गई है। वहीं मौके पर खनन किये उपखनिज की स्पष्ट जाँच व जुर्माने की राशि तय करने हेतु
खनन विभाग व वन विभाग को रिपोर्ट सौंपी गई है।

वहीं मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा अवैध सड़क निर्माण का विरोध व आक्रोश जताया गया।
सुनकिया के ग्रामवासियों ने बताया
सन् 1987 में जूनियर हाईस्कूल सुनकिया- सरगाखेत को भवन निर्माण वन पंचायत भूमि दान की गई थी। वही स्कूल से सटे सरकारी व वन पंचायत की बंजर भूमि पर स्कूली बच्चों व वन विभाग की सहायता छोटा जंगल बनाया गया था।

लेकिन गाँव के व्यक्ति द्वारा बाहरी बिल्डर को लाभ पहुँचाने के लिए रात में सरकारी भूमि पर कब्जा करने इरादे से सड़क बना दी। सड़क सरकारी भूमि काट कर आगे बाहरी बिल्डर की भूमि तक पहुँचा दी गई है।

इस मामले में अभिभावक संघ व प्रधानाध्यापक राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनकिया सरगाखेत ने खण्ड शिक्षा अधिकारी धारी को स्कूल की भूमि में अतिक्रमण पर ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी धारी को शिकायत है इस सड़क से ग्रामीणों को कोई लाभ नही है अतः इस पर सम्बंधित लोगों त्वरित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाये।

वही राजस्व विभाग व स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर बड़े गड्डे बना कर सड़क निर्माण रोक दिया गया है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान यूकेडी नेता चन्दन सिंह लोधियाल, संजय डंगवाल,
गणेश सिंह, मोहन सिंह, भवान सिंह पान सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।

वन पंचायत की भूमि पर सड़क निर्माण किसने किया है इसके बारे पता नही चल पाया है। राजस्व, खनन व वन विभाग को सूचना दी गई है जाँच की जायेगी।

— ग्राम प्रधान सुनकिया पूर्णिमा डंगवाल


मामला संज्ञान में है सम्बंधितों के खिलाफ जाँच कर चलानी कार्रवाई की गई है। संदिग्धों के खिलाफ जाँच जारी है।

  • अनुराग आर्या, उप जिला अधिकारी धारी।
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page