वन अधिकारी को डंपर से कुचलने का आरोप, कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

कोसी नदी से सटे जगहों पर खनन वाहनों की जांच कर रहे वन निगम के अधिकारी को कुचलने के प्रयास किया गया है। बिना रायल्टी खनन ले जा रहे वाहन चालक टीम के साथ धक्का-मुक्की कर अपना वाहन समेत फरार हो गया। सोमवार देर शाम वन निगम के लॉगिंग अधिकारी हीरा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टीम के साथ कोसी से सटे जस्सागांजा क्षेत्र में खनन वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। लॉगिंग अधिकारी ने बताया इसी बीच एक डंपर की जांच की तो वह बिना रायल्टी के मिला। आरोप है कि वाहन चालक ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। उन पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया। टीम बाल-बाल बची। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिलते ही काईवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page