सैनिटोरियम मस्जिद तिराहे पर टैक्सियां रोके जाने पर टैक्सी यूनियन ने जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें

भवाली। सैनिटोरियम मस्जिद तिरहे पर टैक्सी वाहनों को रोके जाने पर टैक्सी यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताई है। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा टैक्सी वाहनों को रोके जाने से चालक और वाहन स्वामी पूरे दिन परेशान रहे।
टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने कहा कि यूनियन हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की भावना से खड़ी रहती है, लेकिन शुक्रवार को भवाली से नैनीताल सवारी लेकर जा रही टैक्सियों को सैनिटोरियम क्षेत्र में रोक दिया गया। इससे यात्रियों के साथ- साथ टैक्सी चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि टैक्सी वाहनों को अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाएगा, बावजूद इसके टैक्सियों को रोकने की कार्रवाई की गई। इससे टैक्सी चालकों और वाहन मालिकों में नाराजगी है।संजय ने कहा कि पर्यटन सीजन और लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच टैक्सी चालक पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में बिना वजह वाहनों को रोकने से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से टैक्सी चालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट व्यवस्था लागू करने की मांग की। टैक्सी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में भी टैक्सी वाहनों को इसी तरह रोका गया तो यूनियन आगे की रणनीति बनाने को मजबूर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page