नैनी फ़ीलिंग स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण, ईंधन आपूर्ति मिली सामान्य
भवाली। शुक्रवार को एरिया राशनिंग ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने ज्योलीकोट स्थित नैनी फ़ीलिंग स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण पंप प्रबंधक डी.सी. पंत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
निरीक्षण के दौरान पंप में प्रबंधक सहित चार सेल्समैन एवं साफ-सफाई के लिए एक कर्मचारी तैनात पाया गया। पंप में ईंधन भंडारण के लिए तीन टैंक बने हुए हैं, जिनकी कुल संग्रहण क्षमता डीजल एवं पेट्रोल मिलाकर 50 केएल है।
निरीक्षण के समय पंप कर्मचारियों द्वारा वाहनों को नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा था। शिकायत पुस्तिका का अवलोकन करने पर कोई शिकायत दर्ज नहीं मिली। स्टॉक जांच में पेट्रोल 2370 लीटर, पेट्रोल स्पीड 7167 लीटर तथा डीजल 5765 लीटर उपलब्ध पाया गया। वहीं निरीक्षण समय तक पेट्रोल 2413 लीटर, पेट्रोल स्पीड 117 लीटर और डीजल 1505 लीटर वितरित किया जाना दर्ज मिला।
पंप पर डीजल ₹87.78 प्रति लीटर, पेट्रोल ₹93.02 प्रति लीटर तथा पेट्रोल स्पीड ₹101.38 प्रति लीटर की दर से बिक्री की जा रही थी। निरीक्षण में ईंधन आपूर्ति सामान्य पाई गई।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पंप में निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध मिली तथा वाहनों में हवा भरने के लिए अलग से एक कर्मचारी तैनात पाया गया। शौचालय निरीक्षण के दौरान एआरओ बिष्ट ने कर्मचारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

