निर्माणाधीन दो भवनों पर उपजिलाधिकारी की कार्रवाई, नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवाया

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- श्री कैची धाम के उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने रामगढ़ तथा रातीघाट घुना क्षेत्र में निर्माणाधीन दो भवनों में अनियमितताओं के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं।
जिसमें उपजिलाधिकारी ने दोनों भवन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वे 10 दिनों के भीतर निर्माण से संबंधित सभी प्रमुख दस्तावेज, स्वीकृत मानचित्र, अनुमति पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख तहसील परिसर में प्रस्तुत करें। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी ने दोनों निर्माणाधीन भवनों में चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के आदेश भी जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page