छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अर्थी निकाली

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की आग अब उत्तराखंड तक पहुंच गई है।

हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

तिकोनिया चौराहे पर पुलिस द्वारा प्रदर्शन रोकने की कोशिश के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को हल्द्वानी की सड़कों पर भी छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र एमबीपीजी कॉलेज से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर जुलूस के रूप में निकले और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page