नैनीताल में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सिमरन आर्या के रूप में हुई है, जो बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और स्टाफ हाउस क्षेत्र की रहती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा सके।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page