लेंड फ्रॉड मामले में आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

सुंदरपुर गौलापार में लैंड फ्रॉड करने के आरोपी को कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर पुलिस ने कैंप कार्यालय में पेश किया। आयुक्त ने दीपांशु बेलवाल को एक सप्ताह में लोगों को रकम लौटने के साथ फिर से दफ्तर में पेशी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पैसे न लौटाने पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

शनिवार को आयुक्त कैंप कार्यालय में विगत माह गौलापार सुंदरपुर बेलवाल गांव के लोगों द्वारा लैंड फ्रॉड की शिकायत के बाद आयुक्त कार्यालय में पेशी के लिए नहीं आ रहे दीपांशु बेलवाल को शनिवार को पुलिस ने आयुक्त कार्यालय में पेश किया। उन्होंने दीपांशु को एक सप्ताह के भीतर पीड़तिों से ली गई रकम वापस करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि लैंड फ्राड के आरोपी दीपांशु पर सुंदरपुर बेलवाल गांव के 22 लोगों ने धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोप लगाया था। मौके पर जमीन नहीं होने के बावजूद उन्हें जमीन बेची गई। इसीलिए रजिस्ट्री होने के बावजूद उन्हें अबतक जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page