धारी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई विभागों में औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

धारी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई विभागों में औचक निरीक्षण
धारी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर धारी उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने बुधवार (6 मई 2026) को धारी ब्लॉक के विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में जांच के दौरान एक कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित पाया गया। वहीं होम्योपैथिक विभाग में भी फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति उजागर हुई, जो काफी समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page