राज्य को युवा मुख्यमंत्री मिला है पुष्कर सिंह धामी को दे वोट, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने का स्वागत किया है श्री भट्ट ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो वादा पिछले चुनाव में किया था उसे पूरा करने के लिए कदम उठा लिया है श्री भट्ट ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ड्राफ्टिंग कमेटी गठित कर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
कहा चंपावत में हो रहे उपचुनाव में राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि राज्य के विकास के प्रति संकल्पित युवा मुख्यमंत्री चंपावत की धरती में ऐतिहासिक विकास करेंगे, आम जनमानस से अपील की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें । कहा कि चंपावत की जनता को राज्य का युवा जनप्रतिनिधि मिला है जिसकी विकास परक सोच राज्य को चौमुखी विकास की ओर ले जाएगी। श्री भट्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी गठित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का स्वागत किया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page