बेटे ने हथौड़े से वार कर पिता को मार डाला

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने पिता की हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। रातभर घायल पिता तड़पता रहा, लेकिन उसे जरा भी तरस नहीं आया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

शनिवार को पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर पुरान गांव निवासी राज मिस्त्री 50 वर्षीय बिशन राम का अपने छोटे बेटे गौरव के साथ शुक्रवार रात पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद गहराया तो गुस्से में गौरव ने घर पर रखे हथौड़े से अपने पिता के सिर, छाती और पैर पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया और खुद दूसरे कमरे में जाकर सो गया। लहलूहान हालत में बिशन राम रात भर कमरे में अचेत अवस्था में पड़े रहे। किसी को रात में इसकी भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिलने पर बिशन राम के भतीजे सूरज कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से सूरज अपने चाचा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने बिशन राम की स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन और एक्सरे कराने को कहा। जांच रिपोर्ट के बाद ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी, लेकिन दोपहर करीब पौने तीन बजे बिशन राम ने दम तोड़ दिया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सूरज कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई 28 वर्षीय गौरव लंबे समय से नशे की गिरफ्त में है। इस कारण परिवार भी अलग रहता था। रात में पता चलता तो चाचा को तुरंत अस्पताल ले जाते। हो सकता कि जान बच जाती

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page