सिपाही को विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पॉलिका कर्मी का शव फंदे से लटका मिला

एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे, जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में किसी ने शिकायत विजिलेंस को कर दी। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद रविवार को टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page