भवाली एवं नैनीताल में नजूल भूमि पर बसे परिवारों के हक में समाजसेवी शीलू कुमार ने उठाई आवाज

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी, नैनीताल के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजकर भवाली, नैनीताल में नजूल भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की समस्या के समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि कई परिवार वर्षों से अपने घरों में रह रहे हैं और अपनी जीवनभर की जमा पूंजी लगाकर इन मकानों को बनाया है। ऐसे परिवारों को बार-बार प्राधिकरण की ओर से घर तोड़ने संबंधी नोटिस जारी किया जाना उचित नहीं है।
शीलू कुमार ने मांग की कि सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले और वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को उनके मकानों का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में ठोस निर्णय ले।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page