बिंदुखत्ता में 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता में 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
लालकुआं। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 76 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त की जा रही थी।
इसी दौरान चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी और उनकी टीम ने खुरिया खत्ता नंबर-08 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हीरा सिंह मेहरा पुत्र मोती सिंह, निवासी खुरिया खत्ता नंबर-08, बिंदुखत्ता को एक प्लास्टिक के कट्टे में 76 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 105/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page