खाई में गिरा वाहन हादसे में देवरानी जेठानी की मौत, पांच घायल

ख़बर शेयर करें

कपकोट। भराड़ी से खलझूनी जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बाबे बैंड के पास हुए हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों की मदद से रेसक्यू कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक दीपक राम पुत्र नैन राम शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे भराड़ी से यात्रियों को बोलेरो में बैठकार खलझूनी को रवाना हुआ। बाबे बैंड के पास चालक से वाहन पूरी तरह कट नहीं पाया और असंतुलित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में खलझूनी निवासी 60 वर्षीय पानुली देवी उर्फ हरुली देवी पत्नी प्रताप राम और 68 वर्षीय सुपुली देवी पत्नी नरपत राम की मौके पर मौत हो गई। चालक दीपक समेत समेत नीमा देवी पत्नी दीपक राम, प्रेमा देवी पत्नी हरीश राम, जशोदा देवी पत्नी रमी राम, कमल चोड़िया पुत्र शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एक जीप में बैठे लोगों की मदद से सभी घायलों को जीप से ही सीएचसी कपकोट पहुंचाया। सभी घायल और मृतक खलझूनी के निवासी हैं, जो भराड़ी से जा रहे थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page