भीमताल की क्षतिग्रस्त ठंडी सड़क की भी सुध ले लो साहब, बड़ी दुर्घटना के बाद क्या करोगे

ख़बर शेयर करें

भीमताल। लोक निर्माण विभाग ने भीमताल स्थित ठंडी सड़क की सुध नहीं ली तो बरसात में मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो सकता है । झील किनारे डेढ़ किमी सड़क में जगह जगह लंबी दरारें पड़ चुकी हैं । वहीं कई जगह पर सड़क धंस चुकी है । पहाड़ की लाइफ लाइन मानी जाने वाली ठंडी सड़क खतरे की जद में हैं । स्थानीय लोग एवं व्यापारी लंबे समय से झील में समा रही सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं । स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि ठंडी सड़क का निर्माण 1965 के बाद हुआ । इससे पहले उक्त मार्ग पैदल चलने वाला था । बाद में वाहनों के आवागमन के लिए सड़क का निर्माण किया गया । मार्ग में अत्यधिक वाहनों का दबाव होने व सड़क की सुरक्षा दीवार झील से लगी होने के चलते मार्ग में लंबी दरारें आ चुकी हैं । सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन से भीमताल , नौकुचियाताल , बाईपास , तल्लीताल ठंडी सड़क एवं नगर की सभी सड़कों की ठीक करने की मांग की है।लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि ने बताया ठंडी सड़क की मरम्मत के लिए प्राकलन तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है । मंजूरी मिलते ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों की मरम्मत कर दी जाएगी ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page