बीमार सगे भाई की पीट पीटकर हत्या, हल्द्वानी में हुई सनसनीखेज हत्या

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बीमार सगे भाई की पीट पीटकर हत्या
हल्द्वानी में मंगलवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां पूर्व में हत्या की सजा काट चुके बड़े भाई ने लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे छोटे भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने रातों रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उसकी भतीजी की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि मंगलवार आधी रात हत्या की वारदात हुई। बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल रात को घर आया और अपने बीमार भाई सोनू से विवाद करने लगा। पुलिस के मुताबिक संदीप अपने भाई सोनू जायसवाल को बीमारी के ताने मारने लगा। कहने लगा कि उसकी वजह से पूरा परिवार बर्बाद हो गया और वह लोग कंगाल हो गए। दोनों में बहस हुई तो संदीप ने लकड़ी के तखत से सोनू पर वार कर दिए और उसके बेहोश होने तक मारता रहा। मां और भतीजी बचाव में आए तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने पुलिस को कॉल किया। भाई को बुरी तरह पीटने के बाद जैसे ही संदीप भागने लगा तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। गंभीर हालत में सोनू को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी संदीप पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे आज न्यायालय में पैसे के बाद जेल भेज दिया जाएगा। इससे पहले 2014 में भी संदीप ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हल्द्वानी निवासी कारोबारी की गोली मारकर हत्या की थी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page