भवाली। देवी मंदिर भवाली में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 8 बजे गांधी कॉलोनी से देवी मंदिर तक कलश यात्रा के साथ होगी।
प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 2 बजे कथा प्रवचन होगा, जबकि शाम 5 बजे आरती, भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा वाचन व्यास आचार्य कैलाश चंद्र सुयाल द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति, महाआरती व विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

