ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामनगर को कारण बताओ नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें

ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामनगर को कारण बताओ नोटिस जारी
नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड रामनगर में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक की विभागीय कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जारी प्रेस नोट के अनुसार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक द्वारा क्लस्टर लेवल फेडरेशन की कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई। क्लस्टर में दो अध्यक्ष होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिससे संगठनात्मक विवाद उत्पन्न हो गया।
बताया गया कि अधिकारी की कार्यों के प्रति उदासीनता लगातार बढ़ती गई, जिसके चलते महिलाओं द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। साथ ही धनराशि मनमाने तरीके से वितरित करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामनगर को तीन दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान लागू, ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी,पार्किंग से मंदिर तक शटल सेवा, एंट्री पॉइंट पर वाहनों को लगाए जा रहे स्टीकर

You cannot copy content of this page