शर्मनाक::नाबालिग की दो बार कर दी शादी, मुकदमा दर्ज,

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड देवों की नगरी है। हर घर हर क्षेत्र में देवी देवताओं का डेरा है। लेकिन यहां आज भी बाल विवाह की प्रथा खत्म नही होंपाई है। जिसका एक बड़ा उदाहरण यह है कि यहां बारह वर्षीय एक नाबालिग लड़की की दो बार शादी कर दी गई। नाबालिग के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। बाल विकास विभाग के मामले का संज्ञान लेते ही हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। बाल विकास विभाग को एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की सूचना मिली। विभाग ने इसकी तहरीर पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को महिला हेल्प लाइन प्रभारी रेनू के नेतृत्व में पुलिस ने पीड़िता के दूसरे पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पता चला कि पीड़िता धारचूला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी मां और सौतेले पिता ने जून में 12 साल की उम्र में उसका पहला विवाह धारचूला में कराया था। पति की मारपीट से तंग आकर वह कुछ समय बाद ही मायके लौट आई। मां ने छह माह के अंतराल के बाद दिसंबर 2021 में फिर किशोरी का विवाह तीनगुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ कर दिया। तब से वह बेरीनाग में ही अपने पति के यहां रह रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page