भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धामी सरकार में जल्द दायित्व मिलने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि दायित्वों को लेकर उनकी मुख्यमंत्री धामी से चर्चा हो चुकी है और अब कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की बातें चल रही थी। लेकिन समय आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कैबिनेट में खाली चल रहे सभी पद भर दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को दायित्व दिए जाने को लेकर भी कवायद चल रही है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। दायित्वों को लेकर मुख्यमंत्री से बात भी हो चुकी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

