एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को जल्द समस्याओं के निस्तारण को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश में कोश्या कुटौली के ग्राम मौना राजकीय इंटर कॉलेज में एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को एसडीएम बताया। कार्यक्रम में समाज कल्याण द्वारा पेन्शन प्रकरणो का निस्तारण , पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं , विकास विभाग , लोक निर्माण विभाग , राजस्व विभाग एवं अन्य विभाग की 30 से अधिक प्रकरण प्राप्त किये। कई प्रकरणो को मौक़े पर निस्तारित किया गया। साथ ही तीन दिव्यांगजनों के आधार कार्ड बनाये गये। वहीं एसडीएम राहुल शाह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान करने को अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। सड़क निर्माण , मंदिर निर्माण , पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान शिविर में उप निरीक्षक ललित मोहन जोशी, रेनू जोशी, भुवन चन्द्र आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

You cannot copy content of this page