प्राइवेट वाहन में स्कूल के बच्चे सारना पड़ा महंगा, वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

भवाली। क्षेत्र में लगातार आरटीओ गुरुदेव सिंह के आदेश के बाद चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को प्राइवेट वाहन में 10 स्कूली बच्चों को लेजाते हुए एआरटीओ जितेंद्र सिंगवान ने रोका। कागज दिखाने पर वाहन के कोई कागजात लाइसेंस नही मिले। जिसे तत्काल सीज कर दिया गया। वही टैक्सी स्कूटी को सीज किया गया। इसके अलावा दिल्ली से प्राइवेट वाहन में सवारी ला रही कार, बिना परमिट चल रही बस को भी सीज किया गया। 10 चालान किया गए। वही 15 जून स्थापना दिवस को लेकर टैक्सी यूनियन व रोडवेज से साथ रोडवेज पार्किंग, पेट्रोल पंप के पास पार्किंग, भीमताल, कैंची धाम में पार्किंगों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आरटीओ गुरुदेव सिंह, एआरटीओ जितेंद्र सिंगवान, ट्राफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्र, टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page