काशीपुर हाईवे के पास रविवार शाम एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई। जबकि उनका साथी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, किशोर बाजार बरेली निवासी 34 वर्षीय गौरव सागर पुत्र नरेश कुमार एसबीआई कालागढ़ में असिस्टेंट मैनेजर थे। रविवार दोपहर गौरव कार से अपने मित्र एसबीआई में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात चमोली निवासी शुभम नेगी के साथ रुद्रपुर होते हुए सुल्तानपुर पट्टी में अपने एक मित्र से मिलने आए थे। वहीं शाम को कालागढ़ लौट रहे थे। इसी बीच केवीआर हाईवे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे गौरव और शुभम को बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभम को आईसीयू में भर्ती किया। कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

