सतबुंगा की छात्रा ने किया नाम रोशन गुड़गांव में जीती मैराथन

ख़बर शेयर करें

राजकीय बालिका विद्यालय सतबुंगा की कक्षा 8 की छात्रा यशोदा गौड़ ने गुड़गांव में आयोजित ऑल एज मैराथन में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिससे विद्यालय में ख़ुशी का माहौल है। वही अध्यापकों ने यशोदा को शुभकामनाएं दी है।
यशोदा गौड़ राजकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सतबुंगा की कक्षा 8 की छात्रा है। यशोदा के पिता पूरन सिंह गौड़ कृषक व माता दीपा देवी गृहणी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबीना खान ने बताया कि यशोदा विद्यालय की ओर से स्टेट लेवल तक खेली है। वही हाल में उसने गुड़गांव, दिल्ली में वन रेस सिख मैराथन द्वारा आयोजित 5 किमी की आल एज कैटेगरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विजय हासिल की है। जो विद्यालय के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा यशोदा उन सभी बच्चो के लिए मिशाल है जो सुविधाओ के अभाव में भी आगे बढ़ने के सपने देखते है। और लगातार कठिन परिश्रम करते है। उन्होंने यशोदा की प्रतिभा को समर्थन देने के लिए भागता भारत एनजीओ व रीजनल मैनेजर तल्ला रामगढ अशोक कुमार का आभार व्यक्त किया है। वही यशोदा की सफलता पर खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने ने भी शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page