दुःखद::भीमताल में उल्टी से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

ख़बर शेयर करें

ज्योलीकोट समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है, कि अब भीमताल ब्लॉक के मलवाताल में उल्टी से 12 वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से ही क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति जागरूकता का संदेश

जानकारी के अनुसार, मलवाताल निवासी भास्कर सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह की शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार भास्कर की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी और उसे उल्टी-दस्त की शिकायत थी। परिजन शनिवार सुबह 8:30 बजे उसे सीएचसी भीमताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि हरेंद्र सिंह की अर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। गांव में ही खेती बाड़ी कर घर चलाते हैं। बरसात में गांव में कई लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। गांव में कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया था। जिसमें गांव के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया था l उन्होंने क्षेत्र में दोबारा शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में पर्यटन के साथ स्थानीय विकास की नई राह,छोटे से गांव में होटल ने स्थानीय युवाओं को दिया रोजगार का अवसर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page