रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी 34 यात्री थे सवार, घायलों को भेजा अस्पताल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में हादसे कम होम का नाम नही ले रहे हैं। यहां ऋषिकेश चीला बैराज के पास सवारियों से भरी बस के पलटने से 24 यात्री घायल हो गए। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस टनकपुर से ऋषिकेश आ रही थी । हादसा चीला बैराज मार्ग पर भीमगोड़ा तिराहा के समीप हुआ है पुलिस के मुताबिक बस में 34 लोग सवार थे जिसमें 24 लोग मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बताया कि ऋषिकेश की ओर से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। वही इससे पहले ऋषिकेश – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम महाराष्ट्र के यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई थी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई थी। कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बस में 33 लोग सवार थे। यात्री केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे थे ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page