धारी। ग्राम सभा देव नगर में ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या और न्याय पंचायत सरना के जिला पंचायत सदस्य रेखा आर्या पत्नी प्रकाश भाई और ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नंदा बल्लभ बृजवासी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन तिवारी ने क्षेत्रीय भ्रमण किया इसके दौरान क्षेत्रीय समस्याओं को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य रेखा आर्या ने घोषणा की ताडा से प्राइमरी विद्यालय सकिन जाला से होते हुए कन्याली जीप रोड के लिए 3 लाख रुपए जिला पंचायत निधि से और ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या ने इस सड़क के लिए दो किस्तों में प्रथम चरण में 200000 और द्वितीय चरण में तीन लाख रुपए और नौबन मे गुरु गोरखनाथ मंदिर मे सार्वजनिक शौचालय हेतु 150000 रुपए क्षेत्र पंचायत निधि से देने की घोषणा की और इस कार्य में हमारे क्षेत्रिय विधायक माननीय राम सिंह कैड़ा और जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दरम्वाल का भी सहयोग मिला और इस बीच हमारे क्षेत्र की ग्राम सभा देवनगर की जनता जनार्दन का सहयोग मिला जल्दी ही ताड़ा से कन्याली सड़क का निर्माण होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

