रामगढ़ में एक करोड़ 92 लाख से बनेगी सड़क

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा झूतिया के थान देव, सैमधार, सैममंदिर, रैत खान, के ग्रामीणों वर्षो से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे। मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को 5 किमी पैदल सफऱ तय करना पड़ता था। अपने उत्पाद को मंडी लाने के लिए मुख्य मार्ग रामगढ़ तक घोड़ो से लाने को मजबूर थे। ग्रामीणों का सारा पैसा किराये भाड़े में चला जाता था जिस कारण यहां के ग्रामीणों व किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग बनाने की मांग की थी। जिस पर विधायक
ने लोनिवि विभाग के अधिकारियो को डीपी आर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा। विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ राज्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री
से धनराशि स्वीकृति करने की मांग की। विधायक की मांग पर मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए शासन से 1 करोड़ 92 लाख की स्वीकृति हो गई है, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।विधायक कैड़ा ने लोनिवि विभाग के अधिकारियो से शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है, जिससे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हो सके। और ग्रामीणों की समस्या का समाधान जल्दी हो पाये। विधायक कैड़ा ने कहा 5 किमी मोटर मार्ग बनने के उपरांत बड़ी संख्या में ग्रामीणों व किसानो की समस्या का समाधान हो जायेगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी, सांसद भट्ट का आभार व्यक्त किया। उधर ग्रामीणों व स्थानीय भाजपा पदाधिकारीयों ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति कराने पर विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार जताया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page