मस्ती करने गए नदी किनारे दोस्तो ने एक दोस्त को दिया धक्का, शव कुंड में मिला

ख़बर शेयर करें

कालसी क्षेत्र के कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए युवक को दोस्तों ने ही अधिक शराब पिलाकर नदी में धक्का दे दिया था। आरोपियों ने पानी में डुबाकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को 100 मीटर आगे नदी में स्थित गहरे जल कुंड में फेंक दिया।

यह खुलासा आरोपी दोस्तों से पूछताछ में हुआ है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालसी थाना पुलिस ने युवक के चारों दोस्तों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि यशपाल सिंह (30) निवासी ग्राम ललोऊ हाल निवासी फतेहपुर हरबर्टपुर विगत मंगलवार को अपने चार दोस्तों सूरज निवासी ग्राम गैरखोल बड़ाबे पिथौरागढ़, प्रीतम निवासी ग्राम देहरा थाना नौगांव अमरोहा यूपी, विनय निवासी ग्राम कंधारपुर बरेली यूपी, चेतन सिंह राठौर निवासी आमगांव बदायूं यूपी के साथ कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गया था।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page