पटाखा प्रतिष्ठानों में छापेमारी के 13 लाख की राजस्व वसूली

ख़बर शेयर करें

त्योहारी सीजन में जीएसटी चोरी पर नकेल कसने के लिए कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर आयुक्त राकेश वर्मा व संयुक्त आयुक्त रोशन लाल के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने सोमवार को पटाखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

भारी अनियमितताएं मिलने पर मौके पर ही 13 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया। टीमों ने व्यापारियों के खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, स्टॉक और जीएसटी इनवॉइस की जांच की। जांच में भारी अनियमितताएं और कर चोरी के संकेत पाए गए। फर्मों के दस्तावेज़ों और वास्तविक स्टॉक में स्पष्ट अंतर मिलने पर मौके पर टैक्स की वसूली की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page