रामगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
मोटे अनाज को भोजन में शामिल करने पर दिया जोर, किशोरियों को स्वच्छता किट और महिलाओं को मिली महालक्ष्मी किट
भवाली। बाल विकास परियोजना रामगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को नैकाना तल्ला स्थित जन मिलन केंद्र में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दीप कुमार ने की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने के साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और महिलाओं व किशोरियों को विभिन्न किट वितरित की गईं।
कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई, जबकि तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा 10 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट और पांच महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दीप कुमार ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने दैनिक भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, बाल विकास परियोजना अधिकारी पार्वती कोरंगा ने विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page