भवाली। तिरछाखेत भूमिया मन्दिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। गायक कलाकारों ने मैया के सुंदर भजनों से रामायण पाठ शुरू किया। क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय रहा। समाज सेवी नीरज रावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। शनिवार को अष्टमी के मौके पर विधि विधान से कन्या पूजन के बाद भव्य भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें