भीमताल। भीमताल के खुटानी-चांफी-पदमपुरी-धारी धानाचूली मोटर मार्ग पर सोमवार से 20 अक्टूबर तक डामरीकरण के चलते यातायात पांच घंटे के लिए बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर डामरीकरण के चलते आवाजाही बंद रखने के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। डीएम की ओर से अनुमति मिलने के बाद विभाग की ओर से डामरीकरण का काम शुरु किया जाएगा। सोमवार को सैलानियों को वापसी को देखते हुए विभाग की ओर से सैलानियों की आवाजाही सुगम रखने के लिए यातायात को वाहनों की संख्या के आधार पर खोला जाएगा। वहीं मंगलवार से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है। वहीं मार्ग के बंद होने पर उक्त मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भवाली-रामगढ़ होते हुए जाना और आना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा कि सोमवार से 20 अक्टूबर तक सड़क पर डामरीकरण का काम शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुमति के तहत सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



