खैरना बाजार में धूम धाम से निकाली गई राम बारात

ख़बर शेयर करें

बाजार में धूम धाम से निकाली गई राम बारात

महिलाओं द्वारा परंपरागत झोड़ा कर किया बारात का स्वागत

गरमपानी- गरमपानी बजार में परंपरागत रामलीला महोत्सव के तहत देर शाम भव्य राम बारात निकाली गई। जिसमें बारात खैरना शिव मन्दिर से शुरू होकर बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर रामलीला मैदान तक पहुची। जिसमें जगह-जगह श्रद्धालुओं ने राम के स्वरूपों का स्वागत किया गया। वही महिलाएं झुंडों में खड़ी होकर राम की आरती उतारती नजर आई।
वही बारात में रामायण के सभी प्रमुख पात्र अद्भुत सजावट के साथ शामिल हुवी। जिसमे बैंड-बाजे और डीजे की थाप पर राम-लक्ष्मण की झांकी का सुंदर कार्यक्रम किया गया। जिसमें बारातियों द्वारा पटको तथा गुलाल के रंगों के साथ बारात निकाली गई।
वही इस दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक कपड़ों के साथ झोड़ा गायन तथा नाच किया गया।
इससे पहले रामलीला में शिव धनुष भंजन तथ लक्ष्मण परशुराम संवाद का सुन्दर मंचन किया गया।
इन दौरान कार्यक्रम में त्रिभुवन पाठक, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, आर डी जोशी, प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, भुवन तिवारी, सुरेश जोशी, विवेक पन्त, ललित तिवारी, हितेश साह, जे डी कत्युरा, नीरज जलाल, अजय पनौरा कैलाश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page