पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में ऑफिसर (सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मेकेनिकल इंजीनियर) के 30 पदों पर भर्ती

ख़बर शेयर करें

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऑफिसर (सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मेकेनिकल इंजीनियर) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 है।

योग्यता

●न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : तय मानकों के अनुसार।

आयु सीमा

●न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 से होगी। यानी,

चयन प्रक्रिया

●लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

●1180 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 59 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●पीएनबी की वेबसाइट (pnb. bank.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर स्क्रॉल करते हुए नीचे ‘Recruitments’ पर क्लिक करें।

●अब भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन RECRUITMENT OF 30 SPECIALIST OFFICERS UNDER HRP 2026- 27 के नीचे DETAILED ADVERTISEMENT (ENGLISH) पर क्लिक करें।

●नए पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●पिछले पेज पर वापस जाएं और CLICK HERE TO APPLY पर क्लिक कर आवेदन कर लें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page