सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा एक महीने में टूटा, कार दुर्घटना

ख़बर शेयर करें

सीमांत में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके पति सहित चार लोग घायल हो गए। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मायके व ससुराल पक्ष का रोरोकर बुरा हाल है।

तवाघाट- छिरकला रोड पर शुक्रवार शाम डिग्गीबगड़ के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी यात्री स्यांकुरी से गर्गुवा जा रहे थे। शादी के बाद पहली बार मायके जाकर अपने ससुराल लौट रही नवविवाहिता पूजा धामी 22पत्नी देवेन्द्र धामी की मौके पर ही मौत हो गई। पति देवेन्द्र 28 पुत्र आन सिंह धामी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में गौरव सिंह 23 पुत्र आनन्द सिंह,भरत सिंह 28 पुत्र कुंवर सिंह,मल्लिका 14 पुत्री राजेंद्र सिंह धामी भी घायल हो गए।

 स्यांकुरी गर्गुवा लोहाघाट सड़क हादसे ने 28 साल के देवेन्द्र धामी से उसकी पत्नी को झपट लिया। शादी के बाद दोनों के हाथों से अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि हादसे ने कभी नहीं भरने वाले जख्म उसे दे दिए।

तवाघाट छिरकिला सड़क पर हुए अल्टो वाहन दुर्घटना में 22 वर्षीय पूजा की मौत हो गई। पूजा व देवेन्द्र का धूमधाम से 15 मार्च को गर्गुवा के मंदिर में विवाह हुआ था। दोनों ही तरफ से लोग इस आयोजन में जुटे थे। शादी के बाद वह अपने पति के साथ मायके जाने की रस्म निभाने गई थी। दोनों ने रास्ते में अपने भविष्य को लेकर कई सपने देखे और आपस में बात की। किसे पता था कि उनके सारे सपने स्यांकुरी से महज 9 किमी दूर जाकर हमेशा के लिए मिट्टी में दफन हो जाएंगे। स्यांकुरी से मृतका पूजा के मामा धरम धामी भी दूसरे वाहन से पीछे से गर्गुवा के लिए आ रहे थे। उनके सामने हुई इस कार के दुर्घटना के बाद उन्होंने भांजी को बचाने के लिए तेजी से खाई में छलांग लगाई। उन्होंने बताया कार के साथ साथ ही वे अंतिम बिन्दु तक पहुंचे जहां कार अटकी थी। कार तक पहुंचे तब तक भांजी दम तोड़ चुकी थी। स्थानीय लोगों के घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें सीएचसी धारचूला भेजा 

सीमांत में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके पति सहित चार लोग घायल हो गए। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मायके व ससुराल पक्ष का रोरोकर बुरा हाल है।

तवाघाट- छिरकला रोड पर शुक्रवार शाम डिग्गीबगड़ के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी यात्री स्यांकुरी से गर्गुवा जा रहे थे। शादी के बाद पहली बार मायके जाकर अपने ससुराल लौट रही नवविवाहिता पूजा धामी 22पत्नी देवेन्द्र धामी की मौके पर ही मौत हो गई। पति देवेन्द्र 28 पुत्र आन सिंह धामी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में गौरव सिंह 23 पुत्र आनन्द सिंह,भरत सिंह 28 पुत्र कुंवर सिंह,मल्लिका 14 पुत्री राजेंद्र सिंह धामी भी घायल हो गए।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page