भवाली मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस डे पर आज होगी प्रार्थना सभा

ख़बर शेयर करें


भवाली। भवाली स्थित मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस डे के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और विशेष प्रार्थना सभा की व्यवस्था की गई है।
रेव. विनय बटलर गोवन
पादरी/जिला अधीक्षक नैनीताल के
अनुसार क्रिसमस के दिन विशेष आराधना, कैरोल गायन और संदेश का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page