जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी (सर्वे) पद के लिए को 200 रुपये और अन्य पदों के लिए 300 रुपये देय है।
●भुगतान ऑनलाइन करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(पीजीसीआईएल) ने डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी के कुल 668 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 638 पद पावरग्रिड में और 30 पद सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे। आठ पद बैकलॉग के हैं। उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है।
पावरग्रिड/सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी,कुल पद : 668
योग्यता
●न्यूनतम 70% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।
●एचआर के पद के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीबीए/ बीबीएम/ बीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
●एफ एंड ए के पद के लिए सीए/सीएमए पास हो। सर्वे पद के लिए संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट हो।
वेतनमान: 25,000 से 1,17,500 रुपये। प्रशिक्षण के दौरान 24,000 से 1,08,000 रुपये देय होगा।
●जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी (सर्वे)पद के लिए 21,500 से 74,000 रुपये। प्रशिक्षण के दौरान 21,000 से 72,000 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 11 मई 2026 को आधार मानकर होगा।
चयन प्रक्रिया
●लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
●पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर (www.powergrid.in/) पर लॉग इन करें। होमपेज पर Careers के Job Opportunities सेक्शन के Openings विकल्प पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर पर Non-Executive Positions पर क्लिक करें। यहां Engagement of Experienced Company Secretary Professional (On Contract) on Fixed Tenure Basis-2025… पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे पढ़कर योग्यता जांच लें।
●पिछले पेज पर आएं और apply online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

