नैनीबैंड बाईपास में चला पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें

भवाली। भवाली के नैनीबैंड सेनिटोरियम बाईपास क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम पौधे लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि हरियाली बढ़ाने से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता न रहकर जनआंदोलन बनना चाहिए।
अभियान में भाजपा महामंत्री अमित पांडे, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, खुश सुशील कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज अदिति, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मोहम्मद जावेद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page