कैंची में निःशुल्क शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोमवार को कैंची वन विश्राम भवन में भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ वन क्षेत्र ने उजाला सिगनैश सेट्रल हॉस्पिटल के साथ निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। सीपीआर डेमो देकर सिखाया गया। इस दौरान कई लोगो को निशुल्क परामर्श दिया गया। वही वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग हेम चंद्र गहतोड़ी द्वारा अग्नि सुरक्षा की रोकथाम के बारे में बताया गया व वन पंचायत डॉ डीके जोशी, भगवती प्रसाद जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट अपने विचार रखे गए। वन क्षेत्राधिकारी नीतिश तिवारी ने आग लगने पर वन कर्मियों के सहयोग के लिए लोगो को जागरूक किया। इस दौरान डॉ मनोज जोशी वन क्षेत्राधिकारी नीतिश तिवारी, मोनिका कोरंगा, रमेश चंद्र त्रिपाठी , विमला नगरकोटी, सागर सिंह जीना ,हेमंत कुमार, चंदन सिंह बिष्ट,राजेंद्र सिंह रावत, मनीष पाण्डे सूरज कुमार,पंकज कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page