भवाली में पॉलीथिन उन्मूलन पर पालिका ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली,वीडियो

ख़बर शेयर करें

भवाली। पॉलीथिन उन्मूलन अभियान के तहत नगर पालिका भवाली द्वारा जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली के साथ नगर में एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्रो ने बाजार में दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक न करने के लिए जागरूक किया। और पालिककर्मियो ने बाजार क्षेत्र में फैली गंदगी की सफाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसके अलावा पालिका ईओ ने प्लास्टिक प्रयोग करने पर 2 दुकानदारो का 1000 रूपये का चालान किया गया। ईओ संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जीबी पंत के छात्रों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही प्लास्टिक प्रयोग करने पर 2 दुकानदारों के चालान कर 1000 रुपये राजस्व वसूला गया। इस दौरान ईओ संजय कुमार, पंकज कुमार, इंदर कपिल, राजेश, रमेश भट्ट, पवन कपिल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page